BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2025, 1:56 pm
KHABAR : नीमच पहुंची करणी सेना की जन क्रांति न्याय आंदोलन पदयात्रा, ग्वालटोली चौराहा पर किया भव्य स्वागत, राजस्थान के श्री सांवलिया सेठ धाम पहुंचकर होगी समाप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। करणी सेना परिवार की जन क्रांति न्याय आंदोलन पदयात्रा, टीम जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में 6 अक्टूबर को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुई और आज नीमच पहुंची। यह पदयात्रा 14 अक्टूबर को राजस्थान के श्री सांवलिया सेठ मंदिर मंडफिया में समाप्त होगी। लगभग 280 किलोमीटर की यह यात्रा मध्य प्रदेश के हरदा में हुए लाठी चार्ज के विरोध और गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग के लिए निकाली गई है। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे दीपराज सिंह पंवार ने बताया कि यह यात्रा 21 दिसंबर 2025 को होने वाले जन क्रांति न्याय आंदोलन के प्रचार का माध्यम भी है। नीमच में पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। करणी सेना पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। पदयात्रियों ने ग्वालटोली चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी आस्था और संकल्प व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE