BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास महोत्सव की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT: भ्रष्ट कुर्सी पर बवाल! पट्टी बांधकर.. <<     BIG NEWS : 5 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2025, 4:51 pm
BIG NEWS : नीमच-मनासा मार्ग पर फिर टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे दंपति, लगातार हो रहे हादसे बन रहे चिंता का कारण, सीआरपीएफ के एक जवान की हो चुकी है मौत, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच-मनासा मार्ग पर रविवार को एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। इस मार्ग पर एक कार (आरजे 17 सीबी 8145) नीलगाय से टकरा गई, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार दंपति और उनका परिवार सीट बेल्ट लगाए हुए थे, जिसके चलते एयरबैग खुल गए और उनकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में कालीकोटड़ी के एक युवक की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। वहीं सीआरपीएफ के एक जवान की भी सड़क हादसे में जान जा चुकी है। इन लगातार होती घटनाओं ने राहगीरों और श्रद्धालुओं में दहशत पैदा कर दी है।

यह मार्ग मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवा माता मंदिर तक जाता है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालु कहते हैं कि “भादवा माता का आशीर्वाद तो हमें बचा लेता है, लेकिन सड़क की हालत भगवान भरोसे है।

हादसों के प्रमुख कारण-
सड़क किनारों पर घनी झाड़ियां- सड़क के दोनों ओर झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि अचानक आने वाले जानवर जैसे नीलगाय या अन्य वाहन समय पर दिखाई नहीं देते।

सड़क में बड़े गड्ढे- कई जगहों पर इतने गहरे गड्ढे हैं कि उनमें पूरा टायर समा जाए, जिससे वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

सड़क की चौड़ाई और साइड का अभाव- रोड के किनारे भराव न होने से वाहन का सड़क से उतरना खतरे से खाली नहीं।

तेज गति से दौड़ते भारी वाहन - बड़े वाहनों की तेज रफ्तार से आम वाहन चालकों को कठिनाई होती है।

बिना हेलमेट और तेज रफ्तार दोपहिया वाहन - पुलिस द्वारा सख्ती नहीं होने से लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते।

गति अवरोधक नहीं - घनी आबादी वाले गांवों में स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग की नियमित सफाई, गड्ढों की मरम्मत, गति अवरोधक निर्माण और वाहन चालकों पर सख्त निगरानी की मांग की है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि भादवा माता तीर्थ स्थल की ओर जाने वाले इस मार्ग की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि कोई भी भक्त या आम नागरिक हादसे का शिकार न बने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE