BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 10:30 am
NEWS : बाढ़ दिवस पर गूंजे पर्यावरण संरक्षण के संकल्प, यज्ञ-हवन, जलाभिषेक और पौधारोपण से दी आपदा जागरूकता की सीख, 1992 की भीषण बाढ़ की स्मृतियों को किया नमन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वर्ष 1992 में 27 जुलाई को चित्तौड़गढ़ में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी की पुनरावृत्ति न हो तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जनजागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से हेरिटेज सिटी प्रेस क्लब, जिला प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़ द्वारा सोमवार को संगम महादेव मंदिर परिसर में परंपरानुसार बाढ़ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यज्ञ-हवन, भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पौधारोपण कर जन-धन की सुरक्षा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की कामना की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के जलाभिषेक से हुआ। इसके पश्चात यज्ञ-हवन में आहुतियां देकर पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। क्लब सदस्यों ने संगम महादेव परिसर में हरसिंगार, कनेर, करंज एवं शीशम के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 27 जुलाई 1992 की भीषण बाढ़ आज भी चित्तौड़गढ़ की जनस्मृतियों में जीवंत है। उस प्राकृतिक आपदा ने व्यापक जन-धन हानि पहुंचाई थी, जिसकी स्मृति हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशील और सतर्क रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति समाज को जागरूक करना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि हेरिटेज सिटी प्रेस क्लब प्रतिवर्ष 27 जुलाई को बाढ़ दिवस के रूप में मनाते हुए चित्तौड़गढ़ की बेड़च एवं गंभीरी नदियों के पवित्र संगम स्थल पर स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन एवं पौराणिक महत्व वाले संगम महादेव मंदिर परिसर में यह आयोजन करता है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से सबक लेते हुए समाज में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित करना है।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मोइज बोहरा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ न्यायिक कर्मचारी एवं पेंशनर समाज चित्तौड़गढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोहर लाल सोनी, सुरेश चंद्र आचार्य, जाकिर हुसैन बोहरा, वरिष्ठ पंडित विश्वनाथ आमेटा, संगम महादेव मंदिर के पुजारी कालू गिरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब संयोजक मनोहर लाल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE