BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 10:33 am
NEWS : खरड़ेश्वर महादेव मंदिर में सावन महोत्सव की भव्य तैयारियां, 16 अगस्त को निकलेगी शाही सवारी, 17 अगस्त को इंडियन आइडल फेम सवाई भाट की भजन संध्या, छप्पन भोग एवं अमरनाथ झांकी भी होंगी आकर्षण का केंद्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। खरड़ेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास के भव्य एवं धार्मिक आयोजनों की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। खरड़ेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान की बैठक अध्यक्ष किशनलाल सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सावन मास के दौरान आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया।

संस्थान के सहमंत्री देवराज साहू ने बताया कि सावन मास में प्रतिदिन भगवान खरड़ेश्वर महादेव का आकर्षक एवं विविध स्वरूपों में श्रृंगार किया जाएगा तथा महाआरती का आयोजन होगा। मंदिर परिसर को इकबाल गुलशन के सहयोग से आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव होगा।

16 अगस्त को निकलेगी शाही सवारी-
सावन मास के प्रमुख आयोजनों के अंतर्गत 16 अगस्त को सायं 6रू30 बजे गांधी चौक से भगवान खरड़ेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी। शाही सवारी में हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़ों एवं आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

सवाई भाट की भजन संध्या और छप्पन भोग का आयोजन-
17 अगस्त को इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध गायक सवाई भाट द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन सायंकाल भगवान महादेव को छप्पन भोग अर्पित कर विशेष झांकी सजाई जाएगी। इसके अलावा सावन मास के अंतिम दिन भगवान अमरनाथ की दिव्य झांकी का आयोजन भी किया जाएगा। संस्थान द्वारा पूरे सावन मास में श्भजनों की गंगा ग्रुपश् के सहयोग से मंदिर परिसर में प्रतिदिन भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिससे संपूर्ण माह धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।

विधि-विधान से हटाई गई जलहरी-
खरड़ेश्वर महादेव मंदिर में ज्येष्ठ माह में स्थापित की गई जलहरी को सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ अभिषेक उपरांत हटाया गया। पंडित सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं शंभूलाल व्यास ने भगवान महादेव का जल एवं दुग्ध से अभिषेक कर महाआरती संपन्न कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बैठक में चंद्रेश सिंह तंवर, सुरेश डांगी, गणेश काबरा, अरविंद ढिलीवाल, ओम भंडारी, बाबूलाल पुरोहित, छोटू वैष्णव, जगदीश सोनी, महेश सोनी, अशोक सोनी एवं दिनेश भंडारी सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE