BREAKING NEWS
रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<     REPORT : ग्राम दारू-भाटखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक जमीन पर गिद्ध नजर! चार बहनों ने.. <<     KHABAR : अजा आयोग सदस्य रामलाल मालवीय का नीमच दौरा,.. <<     KHABAR : फर्जी वसीयत से संपत्ति हड़पने का आरोप, दो.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास महोत्सव की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT: भ्रष्ट कुर्सी पर बवाल! पट्टी बांधकर.. <<     BIG NEWS : 5 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2025, 5:01 pm
KHABAR : नीमच में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ, ऑपरेशन भी होंगे फ्री, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड और उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सीएसवी अग्रवाल भवन में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में सैकड़ों शहरवासियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और निःशुल्क उपचार का लाभ लिया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बीपी, शुगर, मोतियाबिंद, चर्म रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, नाक-कान-गला और दंत रोगों से संबंधित मरीजों की जांच की। साथ ही, मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा पूजा गर्ग ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक ही 100 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण करवाकर जांच और उपचार करवाया। संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहायता प्रदान करना है।

शिविर की विशेष पहल यह रही कि जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उन्हें पेसिफिक हॉस्पिटल उदयपुर द्वारा निःशुल्क लाने-ले जाने और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की सदस्याओं सहित शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE