BREAKING NEWS
KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र की किसानों को सलाह,.. <<     KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया श्री.. <<     पारागढ़ में क्रेशर केखिलाफ ग्रामीणों का.. <<     महाकाल भक्तों के लिए नई सौगात, अब प्रसाद में.. <<     इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर हादसा टला, ओवरटेक.. <<     BIG REPORT : गरोठ न्यायालय का फैसला, हत्या के चर्चित.. <<     गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में संत गोदारदास.. <<     REPORT : मजदूरी मांगना पड़ा भारी, श्रमिक से मारपीट.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रशासन अलर्ट, 30 जुलाई को 291.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रचार थमते ही शहर में फ्लैग.. <<     'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान,एसडीओपी ने एक.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों.. <<     REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला.. <<     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2025, 10:51 am
KHABAR : मेवाड़ के सितारे सम्मान से सम्मानित हुईं परिधि भटनागर, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल प्रमोशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान, पढ़े दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। उदयपुर के होटल ग्रैंड पेंडोरा में आर.के. मीडिया एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित “मेवाड़ के सितारे” सम्मान समारोह में कुकड़ेश्वर की बेटी और चितौड़ की बहू परिधि भटनागर को समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल प्रमोशन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महारानी साहिबा निवृत्ति कुमारी, कैबिनेट मंत्री गौतम दक और प्रीति शक्तावत सहित अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं, जिन्होंने परिधि भटनागर को यह सम्मान प्रदान किया।

सुंदरता से समाज सेवा तक का प्रेरक सफर-
परिधि भटनागर, जिन्होंने Mrs. India 2017 और Mrs. India Universe जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, ने ग्लैमर की दुनिया से आगे बढ़कर समाज सेवा में भी मिसाल कायम की है। वे शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल प्रमोशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

“Vocal for Local” की सशक्त आवाज़-
परिधि भटनागर ने “Vocal for Local” अभियान को नई दिशा देते हुए नीमच, मंदसौर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर और प्रतापगढ़ के स्थानीय व्यवसायों को सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनके प्रयासों से कई छोटे व्यवसाय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सशक्त बने हैं।

महिलाओं की प्रेरणा और समाज की आवाज़-
एक कंटेंट क्रिएटर होने के साथ परिधि एक सोशल एक्टिविस्ट और काउंसलर भी हैं। वे बाल कल्याण समिति से जुड़ी हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने के लिए कार्यरत हैं। उनके मोटिवेशनल सत्रों से अनेक महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

सम्मान के क्षण
सम्मान प्राप्त करने के बाद परिधि भटनागर ने कहा यह सम्मान मेरे लिए केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उस विश्वास का प्रतीक है जो समाज ने मेरे कार्यों में दिखाया है। मेरा लक्ष्य है कि हर छोटा व्यवसाय डिजिटल रूप से सशक्त बने और हर महिला अपने आत्मविश्वास को पहचाने।

समाज की नई सोच की प्रतीक-
परिधि भटनागर आज मेवाड़ की ऐसी शख्सियत हैं जो ग्लैमर और ग्राउंड रियलिटी दोनों को जोड़ती हैं। उनका जीवन सफर यह संदेश देता है कि जब कोई महिला अपने सपनों पर विश्वास करती है, तो वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल बन सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE