BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2025, 10:56 am
NEWS : 108 पौधों को पेड़ बनाने का लिया संकल्प, 121 ट्रैक्टर खाखला गौ सेवा में दान करने की हुई घोषणा, आक्या ने कहा- जीतो युथ विंग ने की पर्यावरण संरक्षण व गौ सेवा के लिए सराहनीय पहल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौडगढ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वे जन्मोत्सव पर जीतो युथ विंग द्वारा संपूर्ण देश भर में 9 लाख पौधारोपण कर अपने लक्ष्य की पूर्ति को लेकर आज रविवार को स्थानीय गौशाला ऋषि मगरी में 108 पौधे लगाकर 250 से अधिक गौ माता के लिए खाखले की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी।
संस्था के सचिव अक्षत पोखरना ने बताया कि आज पौधारोपण व गौ सेवा के कार्यक्रम की शुरूआत गौ माता को खाखला खिलाकर व नवकार मंत्र से की गयी। कार्यक्रम में सिद्धार्थ महात्मा द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी गयी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में चितौडगढ विधायक चन्द्रभान सिहं आक्या द्वारा जीतो युथ विंग द्वारा किया गया कार्यक्रम की सराहना की व इस कार्यक्रम को हरित क्रांति की शुरूआत बताया व जीतो के सभी सदस्य को गौ शाला मे गौ सेवा हेतु बढ चढकर हिस्सा लेने हेतु आग्रह किया। इसी क्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मल्होत्रा ने जीतो युथ विंग द्वारा जिन पौधो का चयन किया गया वह पौधे भविष्य में गौ माता के लिए छाया के रूप में काम आयेगे ऐसा चयन करने पर युथ विंग के सभी सदस्यो को बधाई दी व साथ ही गौ सेवा हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) राकेश पुरोहित ने जीव दया व गौ सेवा के बारे में बताते हुए गौ सेवा हेतु सभी को प्रेरित किया व साथ ही जो सेवा करे व मन से करे इसका आग्रह किया। इसी क्रम मे लालाजी की गुर्जर (गौशाला समिति सदस्य) द्वारा जीतो परिवार के सभी सदस्यो का गौशाला में आने पर स्वागत किया गया। इसी क्रम में जीतो चेप्टर के चौयरमेन सोहन
पोखरना द्वारा जैन समाज के विभिन्न संस्थान के अध्यक्ष व सचिव का आभार व्यक्त किया गया। इसी क्रम में जीतो युथ विंग अध्यक्ष रवि विराणी द्वारा यह बताया कि जीतो युथ विंग के सदस्यो द्वारा कार्यक्रम में 51 हजार रू का सहयोग किया गया व साथ ही श्रमण संघ चितौडगढ द्वारा गौ माता हेतु एक पानी की सीमेंटेट बनाने की घोेषणा की गयी व गौशाला समिति अध्यक्ष अनिल ईनाणी, ठेकेदार स्वरूप सिंह, मोनू सलुजा, गौरव सोमानी व समिति के सदस्य सोहन का भी आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में जीतो चेप्टर के कोषाध्यक्ष ज्ञान मेहता द्वारा पर्यावरण संरक्षण व गौ सेवा हेतु संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथि व सदस्यो द्वारा पौधारोपण कर ट्री गार्ड लगाकर उनकी सुरक्षा हेतु स्थान की तारबंदी कर पानी की नियमित व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम में पधारे हुए सदस्यो द्वारा कुल 121 ट्रेक्टर खाखला गौ सेवा में देने की घोषणा की गयी।
कार्यक्रम में रोशन लोढा, जीतो लेडिज विंग अध्यक्ष सुनीता सिसोदिया, नरेन्द्र कुमार पोखरना, दिनेश शर्मा, शिवराज सिंह, श्याम गुर्जर, किरण डांगी, शैलेन्द्र झंवर, सुदर्शन रामपुरिया, राधेश्याम कुमावत, राजेन्द्र दोशी, नवीन पटवारी, बलवंत बाघमार, रामप्रसाद पुरोहित, राकेश सेठिया, चंदन जैन, सुनील बाघमार व जीतो लेडिज विंग की अध्यक्ष सुनीता सिसोदिया, विमला सेठिया, तुषिता सांखला, सुमित्रा श्रीमाल, रेखा गलुण्डिया, आशा पोखरना, विनीता लोढा, ज्योति सुराणा व जीतो युथ विंग के मिहिर बाघमार, आयुष बाघमार, आदित्य ढीलीवाल, कनक चपलोत, पीयूष डांगी, रितिक चोैपडा, अजय नागौरी, करूण खाब्या, अभिषेक नाहर, रजत चीपड, दक्ष मेहता, शुभम सुराणा, प्रियांश पोखरना, आयुष जैन, अखिलेश चण्डालिया, समीक्षा जैन, वंशिका जैन, नेहा विराणी, स्नेहा विराणी, अलिशा पोखरना, दिव्या बाघमार, रानू चपलोत, अंकिता नागौरी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE