नीमच। जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए महाकाल जॉब कंसल्टेंसी नीमच ने नया इतिहास रचा है। संस्था ने पिछले दो वर्षों में 560 युवाओं को विभिन्न सेक्टरों में जॉब प्लेसमेंट दिलाया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए B.R फाउंडेशन ने महाकाल जॉब कंसल्टेंसी को सम्मानित किया।
संस्था के संचालक तूफान सिंह धनगर और अतुल माली ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वे लगातार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत हैं। इस अवधि में 127 महिलाओं और 433 पुरुषों को विभिन्न क्षेत्रों- जैसे फाइनेंस सेक्टर, ऑफिस वर्क, सिक्योरिटी गार्ड, कार और बाइक शोरूम तथा प्राइवेट कंपनियों में नौकरी दिलाई गई है।
महाकाल जॉब कंसल्टेंसी के साथ नीमच जिले के साथ-साथ बाहर के कई युवा भी जुड़े हुए हैं। संस्था के इंस्टाग्राम पेज “Mahakal Job Consultancy” से लगभग 6 से 7 हजार साथी जुड़े हैं।
संचालक तूफान सिंह धनगर ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि नीमच जिले का कोई भी शिक्षित युवा बेरोजगार न रहे। संस्था आने वाले समय में और अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नए अवसर तैयार कर रही है।