BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2025, 5:17 pm
KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने दी किशोर दा को सुमधुर गीतों से दी श्रद्धांजलि, डीके कोचिंग सेंटर में हुआ भावभीना संगीतमय कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा महान गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को डीके कोचिंग सेंटर पर एक संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने किशोर दा के अमर गीतों को गाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत महान गायक किशोर दा की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन से हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक सुमधुर प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीत रस से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में राजेश सेन ने पल पल दिल के पास, राजेंद्र रोकड़े ने चेहरा है या चाँद खिला है, सदाशिव सेन ने ये शाम मस्तानी, निशा घारू एवं खजानसिंह पंवार ने अच्छा तो हम चलते हैं, प्रभुलाल आर्य ने ज़िंदगी प्यार का गीत है, सुनीता यादव और भारत घावरी ने कोरा कागज़ था ये मन मेरा, योगेश गहलोत ने किसका रास्ता देखूं, धीरज मंडोरिया ने ओ मेरे दिल के चैन, भारत घावरी ने तेरे चेहरे में वो जादू है, राजेंद्र शर्मा एवं निशा ने तेरे चेहरे से नज़र नहीं हटती गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नन्हे सिपाही हार्दिक आर्य ने इना मीना डीका गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

अंत में ग्रुप एडमिन खजानसिंह पंवार ने गीत गाता हूँ मैं, गुनगुनाता हूँ मैं, मैंने हँसने का वादा किया था गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्रुप एडमिन खजानसिंह पंवार ने किया तथा आभार प्रदर्शन ग्रुप के परामर्शदाता राजेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE