नीमच। जिले की ग्राम पंचायत दाता के ग्राम अमरपुरा (संग्रामपुरा), धर्मपुरा, खेजड़ी, टोल खेड़ी और मान्या खेड़ी में चौकीदार की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों ने पद का दुरुपयोग कर अन्य गांव के व्यक्ति को चौकीदार नियुक्त किया, जबकि गांव में कई योग्य बेरोजगार युवा मौजूद हैं।
ग्रामीणों ने आज कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि पंचनामा, विज्ञप्ति और योग्यता दस्तावेज गलत तरीके से तैयार किए गए। शिकायतकर्ता पहले एस.डी.एम. मनासा से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि गलत नियुक्ति को तत्काल निरस्त किया जाए, और अमरपुरा में पुनः विज्ञप्ति जारी कर स्थानीय योग्य युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जाएं, जिनकी नियुक्ति मेरिट के आधार पर की जाए।