BREAKING NEWS
शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का देवनारायण मंदिर और रात का.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को.. <<     राजगढ़ हादसे के मृतकों का धासड़ में अंतिम.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     KHABAR : 7 लौटे, एक अब भी कतर की जेल में, कमांडर की.. <<     KHABAR : उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 4 दिन पहले.. <<     KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2025, 12:47 pm
BIG REPORT : मंदसौर में गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नाहटा चौराहे पर हुआ भयानक हादसा, सड़क पर फैला अनाज, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर के नाहटा चौराहे पर रविवार देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया। गेहूं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में किसी भी किसान या राहगीर को चोट नहीं आई, जिससे राहत की बात रही।

जानकारी के मुताबिक, सुवासरा विधानसभा के ग्राम तरनोद के चार किसान अपनी गेहूं की उपज लेकर मंदसौर कृषि उपज मंडी जा रहे थे। रविवार देर रात करीब 1 बजे नाहटा चौराहे के पास ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते ट्रॉली सड़क पर पलट गई और गेहूं की बोरियां सड़क पर फैल गईं।
 
घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत किसानों की मदद की। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर ट्रॉली को सीधा करवाया। इसके बाद सड़क से गेहूं हटाकर यातायात को सामान्य किया गया।

पुलिस का कहना है कि हादसा वाहन के असंतुलित होने के कारण हुआ प्रतीत होता है। गनीमत रही कि समय रात का था और सड़क पर यातायात कम था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE