BREAKING NEWS
BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का देवनारायण मंदिर और रात का.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को.. <<     राजगढ़ हादसे के मृतकों का धासड़ में अंतिम.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     KHABAR : 7 लौटे, एक अब भी कतर की जेल में, कमांडर की.. <<     KHABAR : उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 4 दिन पहले.. <<     KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2025, 5:57 pm
KHABAR : गो-संवर्धन योजना का लाभ लेकर सफल पशुपालक बने कुकड़ेश्वर के राजू उपलावदिया, तीस गायों और एक भैंस से प्रतिदिन 110 लीटर दूध का कर रहे उत्पादन, प्रतिदिन कर रहे इतनी हजार की आमदनी, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दो गुना करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे दुग्ध समृद्धि अभियान के तहत नीमच जिले के पशुपालक भी आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

ग्राम कुकड़ेश्वर निवासी राजू उपलावदिया ने आचार्य विद्यासागर गो-संवर्धन योजना और राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का लाभ लेकर पशुपालन क्षेत्र में सफलता की मिसाल कायम की है। उन्होंने वर्ष 2015 में चार भैंस और एक गाय से पशुपालन शुरू किया था। वर्ष 2017 में योजना के तहत 7 संकर गायों के लिए ऋण प्राप्त किया और 1 लाख 25 हजार 750 रुपये का अनुदान भी शासन से मिला।

पूर्व में ट्रेवल्स व्यवसाय करने वाले राजू उपलावदिया ने 2019 से पूरी तरह पशुपालन को अपनाया। वर्तमान में वे 30 गाय और एक भैंस का पालन कर रहे हैं और 110 लीटर दूध प्रतिदिन का उत्पादन कर लगभग 4 हजार रुपये की दैनिक आय अर्जित कर रहे हैं। उनके परिवार की महिलाएं भी इस कार्य में सहयोग दे रही हैं।

पशुपालन से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने राजू उपलावदिया आज क्षेत्र में सफल पशुपालक के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू ने उनके डेयरी फार्म का निरीक्षण कर उनके कार्य की सराहना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE