चित्तौड़गढ़। हिंदू जागरण मंच की बैठक गंगरार स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में जिला संयोजक श्रवण सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला सहसंयोजक विकास सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य उत्तम सिंह, गंगरार नगर संयोजक हरीश सुराणा उपस्थित रहे।
जिला प्रचार प्रमुख उमेश अजमेरा ने बताया कि बैठक में जिला संयोजक ने गंगरार तहसील की कार्यकारिणी घोषित करते हुए गंगरार तहसील संयोजक पद पर पुष्पेंद्र सिंह चौहान, तहसील कार्यकारिणी सदस्य भेरूलाल तेली कुंआलिया, गोपाल बंजारा जवासिया को मनोनीत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए जिला सहसंयोजक विकास सोनी ने संगठन के आंतरिक सुरक्षा के बारे में बताया वहीं जिला संयोजक श्रवण सोनी ने संगठन के पाँच कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में नगर सहसंयोजक संजय वैष्णव, दीपक गौड़, बंटी शर्मा, गोपाल बंजारा, महावीर शर्मा, कनक पुरोहित, विनोद माली, राहुल सिंह, अभिषेक शर्मा, सांवरिया माली, रतन लाल माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।