चित्तौड़गढ़। गोरक्ष सेना के शिवनाथ योगी सैती ने बताया कि नाथ जी की बगीची गाँधीनगर में गोरक्ष सेना की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें गोरक्ष सेना जिलाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।
जिला चुनाव पर्यवेक्षक किशन नाथ सेंती चित्तौड़गढ़ ने बताया कि चुनाव अधिसूचना के तहत चित्तोड़गढ़ से जिलाध्यक्ष हेतु नारायण नाथ योगी चंदेरिया एवं कालू नाथ योगी पूर्व सरपंच रोलिया ने आवेदन फॉर्म भरा था ऐसी स्थिति में मतदान द्वारा चुनाव होना था।
परन्तु सामाजिक भावना रखते हुए दोनों उम्मीदवारों ने एवं उपस्थित सभी बन्धुओं ने और अध्यक्ष उमीदवार कालूनाथ रोलिया ने भी अपनी सहमति जताई और सर्वसम्मती से निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया पर सहमति कर चुनाव की निर्विरोध की प्रक्रिया अपनाई।
जिसमें नारायण नाथ योगी चंदेरिया को जिलाध्यक्ष के रूप मे निर्विरोध घोषित किया। वहीं रामनाथ योगी रुद वाले को उपाध्यक्ष बनाया।
दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया मीटिंग में नाथ समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मीटिंग की अध्यक्षता नितेंद्र नाथ योगी निवर्तमान गोरक्ष सेना अध्यक्ष ने की। नाथ समाज के जिलाध्यक्ष उदयनाथ मंगलवाड़, रमेश नाथ पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद चित्तौड़गढ़, दरियाव नाथ, पुष्कर नाथ, मंगलवाड़, भूपेश नाथ रिटायर्ड थानेदार, शिव नाथ योगी सेंती, प्रभु नाथ, बाबुनाथ, चित्तौड़गढ़, किशन नाथ, लक्ष्मण नाथ रोलिया, रामनाथ, भेरुनाथ, केशुनाथ, शेतान नाथ, शंकर नाथ बोजुंदा, राजू नाथ, रविन्द्रनाथ अन्य युवा साथी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।