BREAKING NEWS
शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का देवनारायण मंदिर और रात का.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को.. <<     राजगढ़ हादसे के मृतकों का धासड़ में अंतिम.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     KHABAR : 7 लौटे, एक अब भी कतर की जेल में, कमांडर की.. <<     KHABAR : उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 4 दिन पहले.. <<     KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2025, 6:57 pm
KHABAR : सांदीपनि विद्यालय बना शिक्षा, पर्यावरण और जन जागरूकता का संगम, केंद्रीय दल ने सांदीपनि विद्यालय गुर्जर बर्डिया में पौधारोपण कर छात्रों के नवाचार की सराहना की, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जल शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव  पंकज कुमार एवं केंद्रीय भूजल वैज्ञानिक सौम्या सिद्धार्थ ने आज मंदसौर जिले के सांदीपनि विद्यालय, गुर्जर बर्डिया का दौरा किया। यहां उन्होंने सार्थक एनजीओ के माध्यम से किए गए पर्यावरणीय कार्यों का अवलोकन किया। विद्यालय परिसर में 3000 पौधों का रोपण किया गया है, जिनमें छायादार एवं फलदार दोनों प्रकार के पौधे शामिल हैं। विशेष रूप से, सभी पौधों की ड्रिप इरिगेशन प्रणाली से सिंचाई की जा रही है, जिससे जल संरक्षण के साथ पौधों की नियमित देखरेख सुनिश्चित होती है। केंद्रीय दल ने विद्यालय परिसर में स्वयं भी बट वृक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने इस पहल को शिक्षा और पर्यावरण जागरूकता का उत्कृष्ट संयोजन बताया। विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा स्वदेशी वस्तुओं से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसका दल ने अवलोकन किया और छात्रों की सृजनात्मकता की सराहना की। निरीक्षण के दौरान दल ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें प्रकृति संरक्षण एवं स्वावलंबन के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, सार्थक एनजीओ के सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE