सरवानिया महाराज। शहर में सोमवार सुबह से ही रुक रुक कर झमाझम बरस रहे बादलों ने तापमान में गिरावट ला दी है। आज सुबह से ही बारिश के चलते ना तो सुर्य देव नजर आए और ना ही धुप निकली है।
मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश से मानसून तो अक्टूबर माह के शुरुआती दिनों में ही विदाई ले चुका है, लेकिन खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के चलते बारिश हो रही है जो अगले एक दो दिन और संभावित है। वैसे हमारे सरवानिया महाराज में इस बार बारिश की पहली बुंदे 19 जुन को गिरी थी, लगभग साढ़े तीन माह अच्छी बरसात से नदी नाले पुर आ गये थे तो कुवे बांध सभी भर गये।
इस बारिश से जिन कृषकों ने गेहूं की बोवनी कर पिलाई कर दी है उनमें मिट्टी पर परत जमने से नुकसान हो सकता है।