नीमच। माँ लक्ष्मी, सरस्वती और गणेशजी के सामूहिक चित्र पर माल्यार्पण कर जिला लेखक संघ ने रविवार को दीपावली मिलन समारोह मनाया। यह आयोजन संघ के अध्यक्ष डॉ. के.के. जैन के निवास पर हुआ।
समारोह में डॉ. जैन ने कहा कि “दीपावली हमें भगवान श्रीराम के जीवन से यह प्रेरणा देती है कि हर अनुभव हमें मर्यादा और आत्मबोध की ओर ले जाता है।”
संस्था सचिव जगमोहन कटारिया ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “संगत का प्रभाव मानव पर अवश्य पड़ता है, और लेखक संघ ने पाठकदृलेखकों की भावना को जीवित रखा है।”
इस अवसर पर डॉ. महिपाल सिंह चौहान ने गजल प्रस्तुत की, आचार्य मनोज स्वर्णकार ने पर्वों को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया, जबकि श्री बालकृष्ण सोलंकी ने राष्ट्र की समृद्धि हेतु जागरूकता के ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई।
लालराम शर्मा ने दशहरा और दीपावली के बीच के 21 दिनों के महत्व पर विचार रखे, और कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने गोष्ठियों को ज्ञानवृद्धि का माध्यम बताया।
कार्यक्रम में युवा याज्ञवल्क्य रतावदिया, रमेश मोरे सहित अनेक साहित्य प्रेमियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संचालन एवं आभार प्रदर्शन गुणवंत गोयल ने किया।