BREAKING NEWS
BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का देवनारायण मंदिर और रात का.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को.. <<     राजगढ़ हादसे के मृतकों का धासड़ में अंतिम.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     KHABAR : 7 लौटे, एक अब भी कतर की जेल में, कमांडर की.. <<     KHABAR : उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 4 दिन पहले.. <<     KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2025, 8:00 pm
KHABAR : केंद्रीय दल ने जल शक्ति अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, सुशासन भवन में आयोजित हुई बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव पंकज कुमार एवं केंद्रीय भूजल वैज्ञानिक सौम्या सिद्धार्थ ने मंदसौर जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक सुशासन भवन में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन एवं पीएचई, जल संसाधन, वन, नगरीय निकाय, जल निगम एवं जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान संयुक्त सचिव पंकज कुमार ने निर्देश दिए कि जल शक्ति केंद्रों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा इन्हें रिसोर्स सेंटर के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों को जल समितियों से जोड़कर किसानों की जल संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कंटूर ट्रेंच, परकोलेशन टैंक, चेक डैम, डग आउट पॉन्ड निर्माण, डकवेल रिचार्ज, अमृत सरोवर तथा स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित वन उद्यान जैसे कार्यों की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने कार्यों की जानकारी दी गई। संयुक्त सचिव कुमार ने कहा कि सभी तकनीकी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। केंद्रीय दल आगामी दो दिनों में जल प्रदाय योजनाओं का मैदानी निरीक्षण भी करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE