BREAKING NEWS
KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का देवनारायण मंदिर और रात का.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक में युवा नेतृत्व को.. <<     राजगढ़ हादसे के मृतकों का धासड़ में अंतिम.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में.. <<     KHABAR : 7 लौटे, एक अब भी कतर की जेल में, कमांडर की.. <<     KHABAR : उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 4 दिन पहले.. <<     KHABAR : यूपीएससी सीएपीएफ में चयन के बाद चापड़ा.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ खरगोन, सराफा.. <<     KHABAR : नगर पोलायकलां के पात्र हितग्राही.. <<     पोलायकलां नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2025, 8:04 pm
KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित होगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, सांस्कृतिक के साथ-साथ होंगे विविध रंगारंग कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 1 नवंबर, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विविध रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में भावांतर भुगतान योजना, खाद की उपलब्धता एवं राशन वितरण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि अर्धवार्षिक परीक्षाओं की संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करें। शिक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए तथा विद्यार्थियों को मॉक प्रश्नों के माध्यम से परीक्षा की तैयारी कराई जाए। साथ ही, 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु एडवाइजरी जारी करने और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसरों को विशेष रूप से ऐसे गांवों में शिविर लगाने के निर्देश दिए गए, जहां डेंगू या अन्य बीमारियों के 10 से अधिक मरीज पाए गए हों, ताकि त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE