नीमच। शासकीय आयुर्वेद औषधालय, जनकपुर द्वारा सोमवार को निरूशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन आंगनवाड़ी एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया।
शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, कब्ज, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, रक्तचाप, अर्श, गैस, अम्लपित्त, साइटिका, हृदय रोग, प्रमेह आदि बीमारियों की जांच की गई तथा मरीजों को निरूशुल्क औषधियां वितरित की गईं।
शिविर में कुल 68 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. नाथू सिंह मौर्य, डॉ. धीरज डावर, डॉ. विवेक शर्मा, भगवानदास बैरागी, आयुष कर्मी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।