BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2025, 11:01 am
NEWS : डिंडोली घटना पर सर्वसमाज ने जताया रोष, कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंप की शीघ्र से शीघ्र सख्त कार्रवाई करने की मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चौकी वाला बालाजी के नाम से क्षेत्र में पूजे जाने वाले राजपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत स्थित प्राचीन लोक देवता किसन जी पतल बावजी की लगभग एक हजार वर्ष पुरानी प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिये जाने के विरोध में सोमवार 27 अक्टूबर को अखिल भारतवर्षीय गुजरगौड़ ब्राह्मण महासभा ज़िला इकाई के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में सर्वसमाज द्वारा जिला कलेक्टर व एवपी को ज्ञापन सौंप कर सख्त कार्यवाही की मांग की गई।
जिला महामंत्री राजेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे ग्रामीणों को प्रतिमा खंडित अवस्था में मिली वहीं एक प्रतिमा दूर झाड़ियों में पड़ी मिली। इस घटना से सर्वसमाज में रोष व्याप्त है। दिये गये ज्ञापन में आपराधिक तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा मंदिर की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था किये जाने की मांग की गई। पाँच दिवस में कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही कराते हुए सीआई राशमी को संज्ञान लेने के लिए कहा वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी इस घटना की निंदा करते हुए तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लगातार हो रही रिमझिम बारीश के बावजूद बड़ी संख्या में आए लोगों का जिला मंत्री राजेन्द्र चतुर्वेदी ने आभार जताया।
ज्ञापन के दौरान गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष प्रशान्त शर्मा, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुर्ग (राष्ट्रीय महामंत्र), योगेश शर्मा (आरओ), पूर्व जिलाध्यक्ष शशिरंजन तिवारी. विप्र वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, विप्रसमाज जिलाध्यक्ष शिरिष त्रिपाठी, जिला महामंत्री राजेन्द्र चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा दुर्ग, ज्योतिषाचार्य पं. विकास उपाध्याय, विजयपुर सरपंच श्याम शर्मा, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, महासभा जिला मंत्री सुनिल गुर्जरगौड़, एडवोकेट संदीप उपाध्याय, एडवोकेट प्रकाशचन्द्र शर्मा, डॉ. सुभाष शर्मा, युवक संघ जिलाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, महासभा नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र गील, तहसील अध्यक्ष भरत चाष्टा रेल्वे, बबलू हिंगोरिया, देवकिशन शर्मा, किशन शर्मा चंदेरिया, श्याम गील, माधवलाल पंचोली, राधेश्याम जोशी, शंकर लाल जोशी, प्रकाश शर्मा, राजमल शर्मा, पुरण शर्मा, प्रदीप जोशी, किशन डोलिया, नाथूलाल शर्मा, रघुवीर जोशी, कैलाश चंद्र, मदन लाल शर्मा, कमलेश जोशी, पीनू मेनारिया, जेपी मेनारिया, आशीष जोशी, गोपाल शर्मा, सोनू शर्मा, दिनेश जोशी, प्रकाश व्यास, रवि शर्मा, मोहित जोशी, कुशाल शर्मा, भावेश तेली, हरिओम शर्मा, विमल लक्षकार, भेरू लाल शर्मा, अभिषेक व्यास, पवन गोस्वामी, लादूलाल खारोल, महावीर जोशी, कमलेश पुरोहित, जगदीश मेनारिया, प्रमोद राजपुरोहित, शुभम सुखवाल, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष किशन शर्मा, अशोक शर्मा, आदित्य शर्मा, नानूराम शर्मा, राजमल शर्मा, नरेश शर्मा, संजय शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि मेनारिया, जितेन्द्र शर्मा, महेश चाष्टा, दिनेश शर्मा, जगदीश डेयरी, मदन शर्मा उपरेड़ा, विशाल शर्मा सहित सर्वसमाज के गणमान्यजन एवं डिंडोली गांव के समाजजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE