BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2025, 11:47 am
KHABAR : शासकीय प्राथमिक विद्यालय खुशालपुरा में दीपावली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, एसएमसी बैठक में पालकों को भेंट की कलम व डायरी, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। शासकीय प्राथमिक विद्यालय खुशालपुरा में सोमवार को दीपावली मिलन समारोह, प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम एवं शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनशिक्षक एम.के. गुप्ता एवं एस. गुजराती रहे। विशेष अतिथि के रूप में मा.वि. बड़कुआ के प्राचार्य दिलीप तिवारी, केशरपुरा के प्राचार्य जगदीश राठौर तथा मोखमपुरा के वरिष्ठ शिक्षक दुर्गाशंकर प्रजापति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। अतिथियों का स्वागत विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामजनों द्वारा पुष्पहार पहनाकर किया गया। पालकों को विद्यालय परिवार की ओर से कलम एवं माता लक्ष्मी जी की डायरी भेंट की गई। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं।

पिछले वर्ष कक्षा पाँचवीं उत्तीर्ण बालिकाओं को दिलीप तिवारी एवं जगदीश राठौर द्वारा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
सभी अतिथियों व पालकों के लिए विद्यालय एवं आंगनवाड़ी परिवार की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम का संचालन परमार सर ने किया। संस्था प्रमुख ने सभी उपस्थित अतिथियों, पालकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए 30 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले एफएलएन मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE