नीमच। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को अब तक राशि नहीं मिलने से वार्ड नंबर 1 स्थित ग्वालटोली लौहार बस्ती के कई परिवार परेशान हैं। हितग्राही राजा लोहार पिता दौलत राम ने बताया कि उन्हें 11 जुलाई 2025 को भवन निर्माण स्वीकृति आदेश मिला था, पर तीन माह बाद भी राशि खातों में नहीं आई।
राजा लोहार सहित शंकर लोहार, गल्लू लोहार, विक्रम लोहार, मंमर सिंह लोहार, महेन्द्र लोहार और जगदीश लोहार ने जिला कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र राशि जारी नहीं हुई तो अधूरे मकान बरसात और सर्दी में रहने योग्य नहीं रहेंगे। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल निरीक्षण कर राशि जारी करे, ताकि गरीब परिवार अपने आवास का निर्माण पूरा कर सकें।