नीमच। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के द्वितीय चरण की घोषणा की गई है ,जिसमें मध्यप्रदेश राज्य को भी सम्मिलित किया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आयोग के निर्देशों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। अतः इस संबंध में आज 28 अक्टूबर 2025 मंगलवार को सायं 5.00 बजे संयुक्त कलेक्टर कार्यालय भवन के आधार तल पर स्थित अपर कलेक्टर के कक्ष में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों जिले के अध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। अपर कलेक्टर नीमच बी एस कलेश ने सभी सबंधितों से उक्त बैठक में नियत स्थान एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।