चित्तौड़गढ़। श्री विद्या भारती संस्थान चितौड़गढ़ द्वारा संचालित संस्कार केंद्र संचालकों का आवर्ती प्रशिक्षण, बैठक एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह गांधीनगर विद्या निकेतन में तक 5 सत्रों में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में बीते माह हुए कार्यक्रमों की समीक्षा, आगामी माह की योजना एवं वंदना, मासिक गीत, शारीरिक एवं खेलों का अभ्यास हुआ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सामाजिक समरसता संयोजक एवं विशाल अकादमी स्कूल के निदेशक बंशीधर कुमावत, वेलोसिटी स्कूल के निदेशक एवं विद्या भारती के पूर्व छात्र मुकेश साहू, प्रधानाचार्या ज्योति साहू, विद्या भारती जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं भारत विकास परिषद चित्तौड़गढ़ उप शाखा अध्यक्ष महेश नुवाल एवं शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अतिरिक्त जिला मंत्री राजेंद्र गगरानी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
बंशीधर, मुकेश और महेश नुवाल ने एक एक संस्कार केंद्र गोद लेने की घोषणा की। अंत में सभी अतिथियों ने संस्कार केंद्र संचालकों को दीपावली उपहार एवं मिठाई भेंट की। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।