चित्तौड़गढ़। करणी माता का खेड़ा में श्री सत्यनारायण भगवान के 56 भोग चढाया गया एवं अन्नकूट प्रसादी में सैंकड़ों भक्तजनों ने प्रसादी ग्रहण की।
करणी माता का खेडा के बक्सूराम कीर, श्यामलाल कीर, रामबक्स, कन्हैयालाल, रतनलाल, काना, बाबु, भेरूलाल, शंकरसिंह, मोहनलाल, प्रदीप आदि ने व्यवस्था मे देखरेख की। बजरंग कॉलोनी स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर मे हनुमान चालिसा के पाठ, महाआरती, भोग एवं अन्नकूट प्रसाद वितरण बालाजी विकास समिति के तत्वाधान में हुआ।
सोमवार को श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक, विशेष श्रृंगार, महाआरती व भोग लगाया गया। अन्नकूट प्रसादी भी रखी गई, जिसमें सैंकडों भक्तजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर सम्पूर्ण आयोजन सांवरिया विकास समिति के तत्वाधान में हुआ। समिति अध्यक्ष अशोक मेनारिया, कोषाध्यक्ष जयसिंह राव सहित समिति के सदस्यों ने वर्षा के मौसम में स्थान परिवर्तन कर भोजन प्रसादी की व्यवस्था में सहयोग किया। छोटूसिंह शेखावत ने बताया कि क्षेत्र के 3 जगह अन्नकूट महोत्सव में धर्मप्रेमी भक्तजनों ने प्रसादी ग्रहण की एवं धर्मलाभ प्राप्त किया।