मनासा। विश्वकर्मा जी सोशल केयर एसोसिएशन (एनजीओ) द्वारा कोर्ट के सामने तोतला सेव के पास जनपद पंचायत कॉम्प्लेक्स, मनासा में आर.आर.आर. (री-यूज, रिड्यूस, रीसायकल) सेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर के माध्यम से नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पुराने कपड़े, जूते-चप्पल, कंबल, स्वेटर, किताबें, खिलौने, साड़ियां आदि एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें बाद में गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
सेंटर का शुभारंभ 28 अक्टूबर को संस्था के डायरेक्टर कमलेश कारपेंटर, सचिव लक्ष्मीनारायण उपाध्याय और कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा की उपस्थिति में किया गया। शुभारंभ अवसर पर ग्राम खानखेड़ी के विष्णु चौहान तथा भाटखेड़ी के अनिल कारपेंटर ने पुराने कपड़े और जूते-चप्पल भेंट कर सामाजिक सहयोग का संदेश दिया।
संस्था के डायरेक्टर कमलेश कारपेंटर ने बताया कि एनजीओ के सदस्य नगर और आसपास के गांवों में भ्रमण कर अनुपयोगी वस्त्र एवं सामग्री एकत्र करेंगे। सचिव लक्ष्मीनारायण उपाध्याय ने कहा कि आर.आर.आर. सेंटर गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एक राहत केंद्र के रूप में कार्य करेगा। नागरिक अपने घरों की अनुपयोगी सामग्री यहां जमा कर सकते हैं, ताकि वह किसी जरूरतमंद के काम आ सके।
यह केंद्र प्रतिदिन खुला रहेगा और जरूरतमंद व्यक्ति यहां से निरूशुल्क उनी वस्त्र व अन्य उपयोगी सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।