मनासा। मानवता, एकता, सेवा, ईमान, परोपकार और समर्पण जैसे आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर पूरी दुनिया को मार्ग दिखाने वाले श्री सिख समाज के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व नगर के ऊषागंज स्थित श्री राम मंदिर में आगामी 5 नवंबर, बुधवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री राम मंदिर प्रभारी मोंटू छाबड़ा ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर में प्रातः 8 बजे से शबद कीर्तन एवं अरदास का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे बाबा जी को महा भोग अर्पित किया जाएगा, जिसके पश्चात भक्तजनों को हलवा-पूरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
पंजाबी समाज मनासा के अध्यक्ष प्रीतम बांगा ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें और धर्मलाभ प्राप्त करें।