नीमच। ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ नीमच में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम नाग बावड़ी घाट पर धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ। आस्था के इस पर्व में बिहार, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए अधिकारी व जवानों ने भाग लिया। सजाए गए घाट पर श्रद्धालुओं ने डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, कमांडेंट प्रमोद कुमार साहू, उप कमांडेंट देवेंद्र सिंह नेगी सहित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। छठ पर्व सीआरपीएफ परिसर में धार्मिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक बनकर हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ।