BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2025, 3:26 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की विक्रम सीमेंट फैक्ट्री और सुबह का वक्त, जब अचानक बिगड़ी मजदूर की सेहत तो साथी कर्मचारियों ने लगाई दौड़, फिर जैसे ही चिकित्सकों ने किया परीक्षण तो उड़ गए सबके होश, भनक लगते ही परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के नयागांव चौकी क्षेत्र स्थित विक्रम सीमेंट फैक्ट्री, खोर में बुधवार सुबह कार्य के दौरान एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक फेलीराम, निवासी जिला डोसा (राजस्थान), दो दिन पहले ही फैक्ट्री में कार्य पर आया था और गेट पास बनाने का काम करता था। बुधवार सुबह काम के दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे फैक्ट्री के अस्पताल में भर्ती कराया।


अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुछ समय के लिए तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद स्थिति फिर बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय नीमच भेजा, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद फेलीराम को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है। मामले में नयागांव चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE