मार्तंनगंज। गांव मार्तंनगंज में मंगलवार को स्वर्गीय भाई जीतू गुर्जर की पुण्य स्मृति में वृक्षारोपण एवं रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा का संदेश दिया।
स्वर्गीय जीतू गुर्जर का जीवन समाजसेवा, प्रेम और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहा। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर युवाओं ने यह पहल की ताकि लगाए गए पौधे उनके नाम से बढ़ें और आने वाली पीढ़ियों को छांव प्रदान करें।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “वृक्ष ही जीवन हैं, और यह वृक्ष जीतू भाई की यादों का सजीव प्रतीक हैं। उनकी यादें और उनके कर्म सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख युवा साथी-
प्रांजल पांडे (जिला सदस्य), गोपाल गुर्जर, मांगीलाल पटेल, कमलेश्वर पटेल, ध्यान सिंह, बलवंत सिंह, कारण सिंह, अनिल मालवीय, पवन सिंह, अर्जुन गुर्जर, रवि गुर्जर, राजवीर गुर्जर, अंकित, दीपक गुर्जर, विजय शर्मा, अर्जुन शर्मा, विनोद शर्मा, अरुण गुर्जर, बंटी चौधरी, हर्ष बना, नागेश्वर चौधरी, कपिल सिसोदिया, समाजसेवी जीतू मालवीय सहित अनेक युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।