BREAKING NEWS
खबर का हुआ असर! तराना के मुख्य बाजार से हटे चार.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ मंदसौर स्वास्थ्य विभाग.. <<     KHABAR : देवास में धूमधाम से मनाया गया धनतेरस का.. <<     KHABAR : तराना के बाजार में लौटी रौनक, चार पहिया.. <<     BIG NEWS : 5 लाख 51 हजार के नोटों से सजा मालवा की.. <<     KHABAR : शिक्षकों की वरिष्ठता और पुरानी पेंशन पर.. <<     BIG VIDEO NEWS: हड़ताल खत्म, सफाईकर्मियों की.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गेंदे के फूलों से महका सरवानिया.. <<     BIG NEWS : पहले चक्का जाम, फिर पानी के टैंकर का.. <<     शाजापुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना,.. <<     KHABAR : टीआई हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ का कड़ा फैसला,.. <<     KHABAR : अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान.. <<     BIG NEWS : गांव के हर परिवार को मिला अपनी संपत्ति का.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर के आण आश्रम में 22 नवंबर को होगा.. <<     देवास पुलिस का 'सुपर कॉप' एक्शन: गीताश्री.. <<     धनतेरस पर खरगोन के बाजारों में जमकर बरसा धन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2025, 4:06 pm
NEWS: जाजू महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन

Share On:-

श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नेहरू युवा केन्द्र द्वारा रासेयो प्रकोष्ठ के तत्वाधान में युवा संसद 2026 का आयोजन दिनांक 18 नवम्बर 2025 को किया जा रहा है। महाविद्यालय की रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एवं युवा संसद 2026 की नोडल अधिकारी डॉ0 रश्मि वर्मा ने बताया कि विकसित भारत युवा सम्पर्क कार्यक्रम (VBYCP), युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) के अन्तर्गत एक प्रमुख पहल है जो विकसित भारत@2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह कार्यक्रम भारत के युवाओं और इसके शीर्ष सांसदों के बीच एक जीवन्त सेतु के रूप में कार्य करने हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करता है। यह पहल युवाओं के बीच संवाद, नेतृत्व और नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देती है जिससे जागरूक और सक्रिय नागरिकों की एक नई पीढ़ी का निर्माण होता है। 

विकसित भारत युवा संसद के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श के माध्यम से 18 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं की आवाज सुनना। युवाओं को सार्वजनिक मुद्दों से जुड़ने, आम आदमी के दृष्टिकोण को समझने, राय बनाने और उसे स्पष्ट तरीके से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करना और बनाना है। इसके साथ-साथ उनके विचारों के प्रति सम्मान, सहिष्णुता विकसित करना। उनमें समझ विकसित करना कि किसी भी चर्चा को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नियमों का सम्मान आवश्यक है, विकसित भारत के विजन पर उनकी राय प्राप्त करना और उसका दस्तावेजीकरण करना ताकि नीति निर्माताओं और कार्यकर्ताओं को अपने विचार उपलब्ध कराकर इसे आगे बढ़ाया जा सके। 

जिला युवा संसद में भाग लेने के लिए प्रतिभागी युवा की आयु 01/09/2025 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह आयोजक जिले का मूल निवासी होना चाहिए। इस संबंध में प्रतिभागी का दायित्व होगा कि वह सही औैर स्पष्ट जानकारी दे, गलत जानकारी देने पर उसे विकसित भारत युवा संसद में भाग लेने से अयोग्य घोषित किया जा सकता है। युवा संसद में सहभागिता करने हेतु इच्छुक युवा श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में युवा संसद नोडल अधिकारी डॉ0 रश्मि वर्मा से सम्पर्क करें। उपरोक्त उद्देश्यों की सकारात्मक संकल्पना पूर्ति के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा इस आयोजन में सहभागिता करे ताकि सशक्त आवाज के माध्यम से युवा राष्ट्रीय स्तर पर ज्वलन्त मुद्दों पर अपना ध्यान खींच सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE