नीमच। 31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं. जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पाटीदार धर्मशाला जेतपुरा पर गुरूवार को तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनाराण पाटीदार मनासा खुर्द ने सभी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और जो कल का कार्यक्रम है उस पर चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि वाहन रैली डीजे और रथ के साथ शुरू होगी, 10ः00 बजे तक पाटीदार धर्मशाला में एकत्रित होंगे, 10.30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल मूर्ति पर माल्यार्पण और स्वल्पाहार, 11.00 बजे वाहन रैली पाटीदार धर्मशाला से रवाना हो जाएगी जो की खातयाखेड़ी होते हुए मंडी गेट पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण, 12ः00 बजे तक मंडी गेट के बाहर सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण पर करने के बाद सभी वाहन मंदसौर के लिए रवाना होंगे