मनासा। गुरुवार देर शाम करीब 4 बजे विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल मनासा प्रखंड द्वारा भाटखेड़ी स्थित श्री कृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौमाता की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौमाता को लापसी, गुड़ एवं हरा चारा खिलाया।
इस अवसर पर गौसेवा में योगदान देने वाले गौसेवकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री कैलाश मालवीय एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण पाटीदार ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति की आधारशिला हैं और उनकी सेवा व संरक्षण हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में मातृशक्ति, प्रबुद्धजन, संवैचारिक संगठन के कार्यकर्ता, गौसेवक सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला, प्रखंड और खंड स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।अंत में गौमाता की आरती कर “गौमाता की जय” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।आयोजकरू विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, मनासा प्रखंड, जिला नीमच, मालवा प्रांत।