नीमच। आज नीमच जिला गुर्जर समाज संगठन की ओर से नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का उनके निवास स्थान पर पहुंचकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ आदरणीय उमराव सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष चंपालाल गुर्जर, प्रहलाद सरपंच, रामसिंह मेलकी, धनराज डुंगलावदा, हरिसिंह मंडी, तहसील अध्यक्ष अमृत राम दलावदा, प्रदीप गुर्जर, भेरूलाल दूधवाले, सीताराम चौथखेड़ा, राकेश गुर्जर सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने पवन पाटीदार का पुष्पमालाओं से स्वागत कर बधाई दी एवं उनके उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।