BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2025, 12:08 pm
REPORT : पिपलियामंडी में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार को “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शारदा पब्लिक स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना रहा।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी धर्मेश यादव, सब इंस्पेक्टर मूलचंद धाकड़, आरक्षक वाजिद खान एवं रिटायर्ड फौजी सुनील चौधरी सहित पुलिस दल ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहना आज के समय की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से सावधान रहने और अपने व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करने की समझाइश दी गई।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के नारों के साथ एकता दौड़ लगाई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश गेहलोत ने इस आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशप्रेम और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE