BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2025, 12:54 pm
KHABAR : बरसात के बीच मनाई गई गोपाष्टमी, मेवाड़ पीठाधीश्वर सुदर्शनाचार्य महाराज ने कहा- “गौ सेवा तपस्या है, साधारण कार्य नहीं, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर नगर की गौ सेवा समिति द्वारा, गोवर्धन गौशाला समिति के सहयोग से गोवर्धन गौशाला परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारी बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में गौभक्तों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मेवाड़ पीठाधीश्वर 1008 स्वामी श्री सुदर्शनाचार्य महाराज की गौरवमयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना, आरती एवं लापसी, गुड़ और हरे चारे का भोग कराया गया।
विशेष अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव उपस्थित रहे। सुबह गौशाला परिसर में विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौभक्तों ने आहुतियां अर्पित कर गौमाता के स्वस्थ जीवन की कामना की।

स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज के आशीर्वचन
महाराज श्री ने अपने उद्बोधन में कहा “गौ सेवा कोई साधारण कार्य नहीं, यह तपस्या है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गौमाता और गोधन की रक्षा के लिए इंद्र देव से टकराव मोल लिया था। आज भी वही भावना इन गौसेवकों में दिखाई देती है, जो दिन-रात निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म गाय, गंगा और गोरी पर टिका है, लेकिन आज इन तीनों का निरादर हो रहा है। विदेशी लोग भी अब गाय की महत्ता समझने लगे हैं  ब्राजील में एक गाय की कीमत 40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। महाराज श्री ने मनासा नगर को “छोटी काशी” बताते हुए कहा कि यहां के नागरिक धर्मप्रेमी और सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं। उन्होंने सभी से गौसेवा के कार्य में सहयोग देने का आह्वान किया।

खगेंद्र भार्गव का संबोधन
विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने कहा कि “गौसेवा भाग्यशाली लोगों को ही प्राप्त होती है।” उन्होंने कहा कि सेवा में लगे कार्यकर्ता अनेक कठिनाइयों और तिरस्कार के बावजूद अपने धर्म कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। गौसेवा को राजनीति से दूर रखकर निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

गौसेवक सर्वेश झंवर का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान महाराज श्री ने गौसेवक सर्वेश झंवर का विशेष रूप से सम्मान किया। सर्वेश झंवर लंबे समय से बीमार, घायल गायों, नंदियों और वानरों की सेवा कर रहे हैं तथा मृत वानरों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार करते हैं। बारिश के कारण सभी सदस्यों का सम्मान संभव न हो सका, परंतु महाराज श्री ने सर्वेश झंवर को स्वयं शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

आयोजन में सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में विहिप के खगेंद्र भार्गव, प्रद्युम्न मारू, गिरीश भट्ट, इंद्रमल पामेचा, मंगेश संघई, अशोक गुलाटी, अजय तिवारी, तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष रामधन विजयवर्गीय सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन गौसेवक टीनू तोषनीवाल ने किया। भारी बारिश के बावजूद गौभक्तों का उत्साह और उपस्थिति उत्साहवर्धक रही। कार्यक्रम “गौमाता की जय” के जयघोष के साथ संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE