BREAKING NEWS
खबर का हुआ असर! तराना के मुख्य बाजार से हटे चार.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ मंदसौर स्वास्थ्य विभाग.. <<     KHABAR : देवास में धूमधाम से मनाया गया धनतेरस का.. <<     KHABAR : तराना के बाजार में लौटी रौनक, चार पहिया.. <<     BIG NEWS : 5 लाख 51 हजार के नोटों से सजा मालवा की.. <<     KHABAR : शिक्षकों की वरिष्ठता और पुरानी पेंशन पर.. <<     BIG VIDEO NEWS: हड़ताल खत्म, सफाईकर्मियों की.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गेंदे के फूलों से महका सरवानिया.. <<     BIG NEWS : पहले चक्का जाम, फिर पानी के टैंकर का.. <<     शाजापुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना,.. <<     KHABAR : टीआई हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ का कड़ा फैसला,.. <<     KHABAR : अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान.. <<     BIG NEWS : गांव के हर परिवार को मिला अपनी संपत्ति का.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर के आण आश्रम में 22 नवंबर को होगा.. <<     देवास पुलिस का 'सुपर कॉप' एक्शन: गीताश्री.. <<     धनतेरस पर खरगोन के बाजारों में जमकर बरसा धन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2025, 1:24 pm
KHABAR : झाबुआ में देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर “एकता दौड़” का भव्य आयोजन, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। देश के लौह पुरुष  सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को झाबुआ जिले सहित पूरे देश में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में झाबुआ जिले में प्रातः 8:00 बजे से “एकता दौड़ (Run for Unity)” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस विभाग द्वारा जिले के सभी थाना स्तरों पर एक साथ किया गया, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएँ, स्वयंसेवी संस्थाएँ एवं नागरिकगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मुख्य आयोजन झाबुआ नगर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया रहीं साथ ही  पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह  की उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम के शुभारंभ में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात उपस्थित जनसमूह को “राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ” दिलाई गई, जिसमें सभी ने देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया  ने “एकता दौड़” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ राजवाड़ा चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, जेल चौराहा होते हुए पुलिस लाइन परिसर पर संपन्न हुई। मार्ग में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों तथा सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और राष्ट्रीय एकता के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि “सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के पश्चात भारत के 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनके जीवन से हमें राष्ट्रीय एकता, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ सेवा का प्रेरणादायी संदेश मिलता है।” उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय समर्पण की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

“एकता दौड़” में बड़ी संख्या में स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक, पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। दौड़ के समापन स्थल पुलिस लाइन पर प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जहां कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानू भूरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी झाबुआ रूपरेखा यादव, डीएसपी कमलेश शर्मा, जिले के गणमान्य नागरिकगण, मीडियाकर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE