चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय हिमालय परिवार द्वारा प्रति वर्ष जून माह मे आयोजित होने वाली सिंधु दर्शन लेह लद्दाख यात्रा के नवीन चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष के तौर पर समाज सेवी विजय मलकानी की नियुक्त किया गई है।
जानकारी देते हुए हिमालय परिवार के पूर्व जिलाध्यक्ष नन्द किशोर पारीक ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह जसोटिया एवं प्रदेश महामंत्री अरविन्द जारोली की अनुसंशा पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली सिंधु दर्शन यात्रा के लिए राष्ट्रीय हिमालय परिवार द्वारा चित्तौड़गढ़ के नवीन जिलाध्यक्ष के तौर पर स्थानीय समाज सेवी विजय मलकानी की नियुक्ति की गयी है हाल ही में उदयपुर एवं बांसवाड़ा यात्रा पर निकले प्रदेश संरक्षक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नर्बदा शंकर पुरी महाराज द्वारा अल्प समय के लिए चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पारीक के निवास पर दोपहर भोजन के पश्चात विजय मलकानी का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया एवं उन्हें शीघ्र अपनी कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए।
उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पारीक, कोषाध्यक्ष निर्भय शंकर जोशी, महामंत्री मांगीलाल जोशी, मंत्री रतन लाल बोहरा इत्यादि उपस्थित रहे स इस बार सिंधु दर्शन यात्रा 22 जून से रवाना होंगी एवं 30 जून तक लेह लद्दाख एवं अन्य स्थानों का भ्रमण करेंगी।