खाचरोद। स्वराज कीर समाज संगठन मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में ग्राम रिंगनिया (तहसील खाचरोद) निवासी समाजसेवी मुकुंद कीर को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर बटोही, वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उधम सिंह कीर तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेश दायमा कीर की अनुशंसा पर की गई। निर्णय संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया।
संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि मुकुंद कीर लंबे समय से समाज में सक्रिय रहकर शिक्षा, सामाजिक एकता और जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी निष्ठा और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुंद कीर ने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, समाज के युवाओं को जोड़ने तथा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई पहल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के मार्गदर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन पर विश्वास जताया।
इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजजन ने मुकुंद कीर को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।