BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2025, 3:28 pm
KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे विधानसभा क्षेत्र मल्हारगढ़, भव्य कलश स्थापना समारोह में हुए शामिल, मंशापूर्ण महादेव के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर में शुक्रवार को भव्य कलश स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

संतों की पावन उपस्थिति में हुआ आयोजन
समारोह में पूज्य गुरुदेव डॉ. मिथिलेश जी नागर, खाटू श्याम मंदिर के पुजारी आशीष जी शर्मा, तथा सिद्धपीठ बालाजी धाम मौखमपुरा के बाल संत गुरुदेव की पावन उपस्थिति रही। मंदिर समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री देवड़ा का पुष्पमालाओं और शॉल श्रीफल से सम्मान किया।

महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर निकाली शोभायात्रा
धार्मिक उत्साह और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में नगर की सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुईं। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न मार्गों पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ स्वागत किया गया।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कलश स्थापना के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। समारोह के सफल आयोजन में मंदिर समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE