नीमच। शैख सैय्यद पठान जिला कमेटी (पंजीयन क्रमांक 7/34/01/18682/24) के गठन हेतु 9 नवंबर, रविवार को दोपहर 3 बजे बघाना स्थित दारुल उलूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिलेभर के शैख सैय्यद पठान समाजजन शामिल होकर नई जिला कमेटी के गठन में सहभागिता करेंगे।
मीडिया प्रभारी आरिफ शेख ने बताया कि समिति का कार्यकाल पूर्ण हो गया है, जिसके चलते वर्तमान सदर सलीम खान अपना इस्तीफा पेश करेंगे और नई कमेटी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर जीआर पठान, सदर जिला मुस्लिम इंतिजामिया कमेटी, नीमच को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जो व्यक्ति पदाधिकारी के रूप में चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे अपना नाम चुनाव अधिकारी को दर्ज करवा सकते हैं। समिति ने समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नई कमेटी के गठन को सफल बनाएं।