BREAKING NEWS
KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<     मुरैना के उत्तमपुरा में खौफनाक हत्या, लूट की.. <<     "पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     BIG NEWS : नीमच के स्कीम नंबर- 34 में हाईवोल्टेज.. <<     "पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     मंदसौर में गो माता को 'राष्ट्र माता' घोषित.. <<     KHABAR : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को.. <<     KHABAR : अनधिकृत संगठन पर ब्लॉक कांग्रेस का ऐतराज,.. <<     KHABAR : शहडोल के सरकारी स्कूल की शर्मनाक तस्वीर,.. <<     दतिया में थमा नहीं कांग्रेस का जोश, रीना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2025, 4:22 pm
KHABAR : गोमाबाई नेत्रालय नीमच करेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन, नवंबर माह की 16 तारीख को यहां पहुंचकर उठा सकते हैं स्वास्थ्य लाभ, अधिकारी जानकारी के लिए करें इन नंबरों पर संपर्क, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच/मंदसौर। गोमाबाई नेत्रालय नीमच द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति नीमच के आर्थिक सहयोग, जिला अंधत्व निवारण समिति, मंदसौर की प्रशासनिक अनुमति तथा ग्राम पंचायत कोठड़ा बुर्जुग एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है।

गरोठ तहसील के ग्राम कोठड़ा बुजुर्ग के पंचायत भवन में रविवार 16 नवंबर 2025 को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में सभी नेत्र रोगियों की नजर, चश्मा नंबर, कालापानी, मोतियाबिंद, नासूर, पर्दे की बीमारी आदि की जांच पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी। जांच के बाद मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को उचित उपचार की सलाह दी जाएगी तथा उनके ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण सहित) गोमाबाई नेत्रालय, नीमच में निर्धारित तिथि पर निःशुल्क किए जाएंगे।

ऑपरेशन वाले मरीजों को उसी दिन नेत्रालय ले जाने हेतु निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध होगी। अतः संभावित मरीज अपनी पूरी तैयारी के साथ शिविर में आएं। शिविर के दौरान आवश्यकतानुसार दवाइयां और नजदीक के चश्मे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। मरीजों से अनुरोध है कि वे अपना आधार कार्ड एवं अपना या अपने परिजन का मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं। साथ ही, नेत्रालय रेफर होने पर मोतियाबिंद के अतिरिक्त अन्य प्रकार के ऑपरेशन पर 10 से 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए सरपंच- बीनाबाई कमलेश खेर से मोबाइल नंबर 8889749171 व सचिव राजेश चौहान से मोबाइल नंबर 9755238285 पर संपर्क किया जा सकता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE