शामगढ़/नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) शामगढ़ द्वारा आयोजित “पोरवाल प्रतिभा सम्मान समारोह” आगामी 9 नवंबर 2025, रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम, मंदसौर में भव्य रूप से संपन्न होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता (नाहरगढ़) ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष लगभग 245 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें CA, CS, MD, MBBS, M.Tech, MPT, Ph.D., MCA, M.Sc., MBA, UGC NET, PGDCA, JEE, एवं ग्रेजुएट तथा 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान ट्रस्ट द्वारा लगभग 7 लाख की छात्रवृत्ति का वितरण भी किया जाएगा। यह वार्षिक सम्मान समारोह प्रति वर्ष की भांति इस बार भी मंदसौर में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में शामिल रहेंगे विशिष्ट अतिथि-
समारोह की अध्यक्षता जगदीश चौधरी (मंदसौर) द्वारा की जाएगी।
मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र गुप्ता (कोटा), राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा, नई दिल्ली, बंशीलाल धनोतिया, संरक्षक, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा, मुकेश पोरवाल (नीमच), राष्ट्रीय अध्यक्ष, रमेशचंद सेठिया, अध्यक्ष, जांगड़ा पोरवाल समाज न्यास, मंदसौर, जगदीश गुप्ता (खेजडियावाला, इंदौर), अध्यक्ष, पोरवाल बैंक, देवीलाल फरक्या, नरेंद्र उदिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन, अर्पित पोरवाल (रामगंज मंडी), राजस्थान प्रशासनिक सेवा, अरुण चौधरी (महिदपुर रोड), सौरव रतनावत (कुटुमसर संस्था के अध्यक्ष), सुनीता मुजावदिया, अध्यक्ष, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा मध्यप्रदेश इकाई मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में पोरवाल समाज के अनेक गणमान्यजन एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है।