BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2025, 6:48 pm
NEWS : प्रतापगढ़ मजदूर कल्याण समिति की टीम ने किया संजीवनी सेवा संस्था का अवलोकन, संस्था परिवार ने किया सदस्यों का अभिनंदन, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही संजीवनी सेवा संस्था का नाम आज जन-जन की जुबान पर है। संस्था पिछले आठ वर्षों से समाज के जरूरतमंद वर्गों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं सेवा कार्यों के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को मध्यप्रदेश मजदूर कल्याण समिति की टीम ने संजीवनी सेवा संस्थान, एरिया पति रोड, प्रतापगढ़ का दौरा कर संस्था के कार्यों और गतिविधियों का अवलोकन किया।

संस्थान परिवार की ओर से समिति के सदस्यों का स्नेहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी अतिथियों को दी गई।

युवा मोर्चा मध्यप्रदेश प्रभारी गर्वित द्विवेदी ने कहा कि मजदूर कल्याण समिति के माध्यम से प्रदेश के श्रमिक वर्ग तक अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति, संजीवनी सेवा संस्था जैसे सक्रिय सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर जनहित कार्यों को और गति देने के लिए संकल्पित है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राज सरगरा, सुरक्षा प्रभारी अंगरक्षक सोनसा (H.O.D), सहायक बाबूलाल लबाना सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संजीवनी सेवा संस्थान परिवार की ओर से भी अनेक पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE