BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2025, 12:03 pm
NEWS : चंदेरिया रोड पर अवैध पार्किंग व धूल नियंत्रण को लेकर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें चंदेरिया रोड पर बढ़ती धूल, अवैध पार्किंग एवं ट्रांसपोर्ट वाहनों की अनियमित खड़ी गाड़ियों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रोड पर वाइट लाइन के बाहर कोई वाहन खड़ा न किया जाए, अन्यथा संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग एवं इंडस्ट्रीज कंपनियों को भी अवैध पार्किंग और ट्रांसपोर्ट संचालन पर विशेष निगरानी एवं ड्राइवरों का रिकार्ड रखने के निर्देश दिए।

साथ ही पीडब्ल्यूडी एवं नगर परिषद को आदेशित किया गया कि चंदेरिया रोड एवं आजोलिया का खेड़ा सड़क मार्ग की मरम्मत, सफाई एवं धूल नियंत्रण के कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (रावदभाटा ) विनोद मल्होत्रा  यूआईटी सचिव कैलाश गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य संबंधित विभागों  एवं इंडस्ट्रीज के  अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE