BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2025, 12:09 pm
KHABAR : ओदुम्बर ब्राह्मण महासभा जिला नीमच का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न, भक्तों ने उत्साह के साथ पहुंचकर प्राप्त की प्रसादी, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

नीमच। ओदुम्बर ब्राह्मण महासभा जिला नीमच का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट दिनांक 7 नवंबर 2025 शुक्रवार को खेड़ापति बालाजी मंदिर परिसर नयागांव में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम उपस्थित सभी समाजजनों द्वारा खेड़ापति बालाजी महाराज की आरती व पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सभी समाजजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन महासभा के अध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने समाज के उत्थान हेतु अपने विचार व्यक्त किए। समाज को आगे ले जाने व प्रगति हेतु अन्य समाजजनों ने भी अपने मार्गदर्शनरूपी विचार सभी के सम्मुख रखें, जिसमें बाबूलाल पाराशर नयागांव, सत्यनारायण शर्मा महागढ़, संगठन सचिव राजेश बाबा नीमच, महिला वाहिनी अध्यक्ष मंजू जोशी नीमच, राकेश जोशी जावद, पवन शर्मा नयागांव, मनोज शर्मा नयागांव, ओमप्रकाश चौधरी नीमच थे। महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक के रूप में ब्रजमोहन शर्मा जावद, सत्यनारायण शर्मा मालखेड़ा, सत्यनारायण शर्मा महागढ़ को महासभा के उचित मार्गदर्शन हेतु सम्मिलित किया गया। कार्यक्रम पश्चात सभी समाजजनों का स्नेहभोज संपन्न हुआ। कार्यक्रम सफल एवं सुव्यवस्थित संपन्न होने पर आभार नितिन जोशी जावद द्वारा माना गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE