नीमच/सिंगोली। प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पत्रकार हितों की 6 सुत्रीय मांगों को लेकर निरन्तर संघर्ष छेड़ रखा है और सरकार से पत्रकार हितों की मांगें मनवाने का भरसक प्रयास कर रहा हैं। संगठन के संघर्ष से पहले भी पत्रकार हितों की मांगे सरकार ने मानी है। अभी जो पत्रकार हितों की 6 सुत्रीय मांगे है इनको मनवाने के लिए भी संगठन सतत् प्रयास कर रहा है।
इन 6 सुत्रीय मांगों में प्रमुख मांग पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू हो, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा दिनांक 11 नवंबर को पूरे प्रदेश में रैलियां निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को संगठन के मुरेना में आयोजित महाअधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 6 सुत्रीय मांगो को लेकर दिए आश्वासन को पुरा करने हेतु स्मरण पत्र सौंपेंगे।
नीमच जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि 11 नवंबर को नीमच जिला मुख्यालय पर भी प्रभावी रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को स्मरण पत्र दिया जाएगा। जैन ने सभी पत्रकार साथियों से आव्हान किया है कि संगठन हमारे हितों की लड़ाई लड़ रहा है हम सब को जागरूक होकर अपने हितों की आवाज को बुलंद करने के लिए समय निकालकर अपने-अपने वाहनों के साथ रैली में शामिल होना चाहिए। जैन ने जिले मे जितने भी पत्रकार साथी है सभी से रैली में शामिल होने का निवेदन किया है। साथ ही कहा कि हमारी आवाज बुलंद होगी तो निश्चित सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करेगी।