BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2025, 4:21 pm
BIG NEWS : नशेड़ी ASI पर FIR, कल शाम नशे में धुत होकर बोलेरो से मचाई थी तबाही, शिक्षक की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, महू-नसीराबाद हाईवे किया जाम, किसान नेता पूरण अहीर व श्यामलाल जोकचंद ने संभाला मोर्चा, प्रशासन ने स्वीकृत की मदद, 3 घंटे बाद खुला जाम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच-जावद मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ज्ञानोदय आईटीआई कॉलेज के शिक्षक दशरथ सिंह (42 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय बेटा हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में हर्षित के दोनों पैर काटने पड़े, वहीं पत्नी ललिता बाई (35 वर्ष) और 6 वर्षीय बेटी जया भी गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा अठाना निवासी भोपाल सिंह (44 वर्ष) भी घायल हुए हैं।

नशे की हालत में था एएसआई मनोज यादव- 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मनोज यादव अपनी बोलेरो कार (एचआर 99 एबीएस (टैम्प) 1491) से तेज रफ्तार में जावद की ओर जा रहा था। उसी दौरान उसने कई बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त एएसआई मनोज यादव नशे की हालत में था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सस्पेंड कर दिया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, मुआवजे की मांग-
मृतक शिक्षक दशरथ के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए जिला चिकित्सालय में शव लेने से इनकार कर धरना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीएसपी किरण चौहान और थाना प्रभारी विकास पटेल मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश दी। कुछ देर बाद परिजन धरने से उठे, लेकिन फिर भरभड़िया फंटा (महू-नसीराबाद हाईवे) पर पहुंचकर दोबारा चक्काजाम कर दिया। जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब साढ़े तीन घंटे बाद परिजन माने और चक्काजाम खोला। इसके बाद वाहनों को रवाना किया गया। 

कार से शराब की बोतलें बरामद-
मृतक के साले नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दशरथ कॉलेज में ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, तभी एएसआई मनोज यादव की बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके अलावा एएसआई ने अठाना निवासी भोपाल पिता नारायण सिंह (44) को भी टक्कर मारी। टक्कर लगने से भोपाल घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।

पुलिसकर्मी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग- 
हादसे में दशरथ का एक पैर मौके पर ही कट गया था, जबकि 10 वर्षीय हर्षित को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों को दोनों पैर काटने पड़े। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पीड़ित परिजनों व स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

रेडक्रॉस से 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता-
एसडीएम संजीव साहू ने बताया कि कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने रेडक्रॉस से 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल स्वीकृत की है। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। संबल योजना में रजिस्ट्रेशन होने पर सहायता राशि मिलेगी। पांच लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से देने का प्रकरण बनाकर भेजा जाएगा।

किसान नेता अहीर व जोकचंद भी पहुंचे- 
महू-नसीराबाद नेशनल हाईवे के भरभड़िया फंटे पर आक्रोशित परिजनों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही किसान पूरण अहीर और श्यामलाल जोकचंद भी पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया। आपकों बता दें कि चक्काजाम कर रहे लोग मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने और परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE