चित्तौड़गढ़। वरिष्ठ नागरिक मंच के जिलाध्यक्ष और साधुमार्गी जैन संघ चित्तौड़गढ़ के पूर्व अध्यक्ष बसंतीलाल चंडालिया का शनिवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के उपरान्त उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप शास्त्रीनगर स्थित उनके निवास पर उनके परिजनों की मौजूदगी में नेत्रदान किया गया। महावीर इंटरनेशनल द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई। इस दौरान उनके परिवारजन अशोक कुमार, पारसमल, निर्मल, कमलेश सहित सम्पत बाफना, अमन, अर्पित चंडालिया, प्रतीक, पीयूष आदि मौजूद रहे। महावीर इंटरनेशनल चिकित्सालय के वसीम खान कार्निया द्वारा उत्सर्जन की प्रक्रिया करवाई गई।
बसंतीलाल चंडालिया समाजसेवी होने के साथ साथ अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे और कर्मचारी यूनियन के संभागीय अध्यक्ष रहे। चंडालिया आचार्य नानेश के वरिष्ठ श्रावकों में शामिल थे जिन्हें आचार्य नानेश सीधे ही सम्बोधित किया करते थे। वे आचार्य नानेश और रमेश मुनि के अनन्य भक्त रहे और उन्हें संघ के लिए सलाहकार नियुक्त किया गया। उनके निधन पर जैन समाज में गहरा शोक व्याप्त हो गया। निधन के उपरान्त कई समाजसेवी संगठनों, वरिष्ठ नागरिक मंच व संघां ने गहरा दुःख व्यक्त किया। शास्त्री नगर स्थित मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।